लखनऊ: अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने तीन सौ कर्मचारियों को किया बाहर, प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश

अम्बेडकर विश्वविद्यालय मे कर्मचारियों के उत्पीड़न से जुङा बङा मामला सामने आया है। जहां कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 September 2020, 5:10 PM IST

लखनऊ: अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने बिना किसी जानकारी या नोटिस के अपने 300 कर्मचारियों को एक साथ बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कर्मचारियों को महीनों से वेतन भी नही दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों में भारो रोष है।

अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को प्रशासन से यह उम्मीद थी की जल्द ही उनका वेतन मिल जायेगा। लेकिन जब आज कर्मचारी काम पर पंहुचे तो उन्हें काम करने से रोक दिया गया। इसकी जानकारी जब बाकी कर्मचारियों को हुई तो सभी में आक्रोश फैल गया। 

विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारी गेट नं 1 पर जमा हो गये और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस मामलें मे विश्वविद्यालय प्रशासन क्या निर्णय लेता है, इसको लेकर अभी तक स्थित साफ नहीं है। उसी पर नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का भविष्य निर्भर करता है।
 

Published :  21 September 2020, 5:10 PM IST