सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव की ये प्रतिक्रिया आई सामने, जानिये क्या कहा

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये क्या बोले अखिलेश

Updated : 8 January 2023, 6:58 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच ट्विटर वार लगातार बढ़ता जा रहा है। सपा कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ सपाइयों ने रविवार को दिन भर लखनऊ में पुलिस मुख्यालय समेत कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। अब सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: भाजपा-सपा Twitter विवाद में नया मोड़, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज करायी ऋचा राजपूत के ख़िलाफ़ FIR, पूछा- पुलिस क्यों नहीं कर रही गिरफ्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर सत्ताधारी भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश ने यूपी सरकार पर पुलिस पर दबाव बनाकर अनैतिक गिरफ्तारियां कराने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: सपा कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अखिलेश यादव पहुंचे लखनऊ पुलिस मुख्यालय, सपाइयों का जमकर विरोध प्रदर्शन

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार यूपी पुलिस पर गलत दबाव डालकर जो गिरफ़्तारियाँ करवा रही है, उसके पीछे कोई नैतिक आधार नहीं है। भाजपा अपने लोगों से नारी सम्मान के विरूद्ध अपशब्द और दूषित विचार फैलाती है और फिर उसकी प्रतिक्रिया को दंडित करती है न कि उनको जिन्होंने इसकी शुरुआत की। 

बता दें कि मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई की महिला पदाधिकारी ऋचा राजपूत के ख़िलाफ़ भी अब एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। ऋचा राजपूत के ख़िलाफ़ हजरतगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है। यह एफआईआर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दर्ज करायी है, जिसके बाद मामला गहराता जा रहा है।

No related posts found.