हिंदी
लखनऊः अजीत सिंह हत्याकांड मामले को लेकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर तलवार लटकी है। धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है।
6 जनवरी को लखनऊ के विभूतिखंड में अजीत की हत्या हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने धनंजय सिंह को हिरासत में लिया था। धनंजय सिंह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
बता दें कि 6 जनवरी की अजीत सिंह की लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में दावा किया गया था कि पूर्व सांसद ने शूटरों की मदद की थी। वहीं, अभी पिछले रविवार को ही वारदात के मुख्य शूटर गिरधारी विश्वकर्मा पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया था।
Published : 20 February 2021, 6:05 PM IST
Topics : Ajit Singh Murder Case Dhanajay Singh Lucnow uttar pradesh अजीत सिंह उत्तर प्रदेश एनकांउटर धनंजय सिंह लखनऊ हत्या