गणेश चतुर्थी पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, इन मंत्रों से होगी भक्तों की मनोकामना पूरी

वैसे तो भगवान गणेश की पूजा के कई विधि-विधान और तरीके है लेकिन कुछ प्रचलित मान्यताओं के अनुसार अगर कोई भक्त गणपति की पूजा कुछ विशेष मंत्रों के साथ करता है तो भगवान उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जाने गणपति पूजन और मंत्रों के बारे में..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 September 2018, 6:47 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः गणेश चतुर्थी को लेकर अब जहां तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहीं भक्तों को इंतजार है तो 13 सितंबर यानी वीरवार का। हालांकि गणेश चतुर्थी को लेकर महाराष्ट्र में खासी रौनक हर बार देखी जाती है। लेकिन इस बार दिल्ली भी गणपति के स्वागत के लिए तैयार है। 

भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और शुभ मुहूर्त के बारे में जानने की भक्तों में खासी दिलचस्पी है। उनकी इसी जिज्ञासा के बारे में पता करने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ की टीम पहुंची दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन गणेश मंदिर, यहां मंदिर के पुजारी ने बताई पूजा की विधि और गणेश मंत्रों के जाप का विधि-विधान। 

यह भी पढ़ेंः गणेश चतुर्थी पर दिल्ली के प्राचीन गणेश मंदिर में नये रूप में विराजेंगे विघ्नहर्ता, पूजन-स्वागत की जोरदार तैयारियां

वीरवार को सुबह ऐसे करें गणपति का पूजन

1. पंडित जी के अनुसार वैसे तो 13 सितंबर को पूरे दिन गणपति का पूजन किया जा सकता है। लेकिन सुबह अगर भक्त घर में स्थापित मंदिर में गंजा जल छिड़ककर पूजन करें तो यह अति शुभ होगा।

2. सुबह उठकर स्नानकर घर में पूजा की थाल सजाइए। और पूजा वाली जगह पर केले के पत्ते बिछाकर थोड़ा चावल के दाने छिड़क दें। इसके बाद गणपति की मूर्ति को इस पर विराजमन करें।

3. पूजा में लगने वाली सामग्री में गाय का दूध, दूब की घास, कलावा, चंदन और पान सुपारी, मिठाइयां समेत फलों में जैसे केले और सेब को रखकर गणपति को भोग लगा सकते हैं। इससे गणपति अपने भक्तों पर आशीर्वाद बरसाते है।

4. इसके बाद 11दिन के बाद 12वें दिन गणपति का विसर्जन गंगा में या फिर इसकी सहायक नदियों में किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ेंः जाने क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी.. क्यों होती है गणपति की सबसे पहले पूजा   

इन मंत्रों के जाप से गणपति होंगे प्रसन्न  

1. पंडित लोकेश जी के अनुसार गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश के पूजन के साथ अगर मंत्रोच्चारण किया जाता है तो यह भक्तों के लिए अति फलदायी होता है।

2. उनके अनुसार अगर भक्त वैदिक मंत्रों का जाप करें तो इससे भगवान गणेश अति प्रसन्न होते है।

3. ओम गणपति नमो नमः के मंत्र का भी उच्चारण कर गणपति अपने भक्तों को शीघ्र आशीर्वाद देते हैं और उन्हें मनमाफिक फल देते हैं। 
 

No related posts found.