नई दिल्लीः संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआज आज से हो गई। लोकसभा की कार्यवाही दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही दिल्ली हिंसा पर राज्यसभा में हंगामा शुरू होते ही कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
Rajya Sabha adjourned till 2 pm after uproar by opposition MPs over #DelhiViolence pic.twitter.com/Z6f0Y53Ek6
— ANI (@ANI) March 2, 2020
आज संसद में विपक्ष दिल्ली हिंसा के मुद्दे को उठा सकती है। संसद का ये सत्र 3 अप्रैल तक चलेगा। दिल्ली हिंसा को लेकर टीएमसी के सांसदों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।
Lok Sabha adjourned till 2 pm after an obituary reference to Baidyanath Prasad Mahto, JD(U) MP from Valmiki Nagar, Bihar who passed away on 28th February. pic.twitter.com/SBmYgAJ27q
— ANI (@ANI) March 2, 2020
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश ने दिल्ली हिंसा पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।