Site icon Hindi Dynamite News

Lok Sabha Results: मोदी सरकार के वो मंत्री जो अपनी सीट तक न बचा सके, जानिये पूरा अपडेट

लोकसभा चुनावों के नतीजे बीजेपी के लिए निराशाजनक रहे हैं। पिछले दो बार जहां बीजेपी ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की, वहीं इस बार इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Lok Sabha Results: मोदी सरकार के वो मंत्री जो अपनी सीट तक न बचा सके, जानिये पूरा अपडेट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं। अब तक के रुझानों में बीजेपी को भारी नुकसान और इंडिया गठबंधन को मुनाफा होता दिखा। आंकड़ों में एनडीए गठबंधन भले ही बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है, लेकिन बीजेपी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े को नही छू पायी। बीजेपी के कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री को भी हार का सामना करना पड़ा। इसमें कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। हम मोदी सरकार के उन मंत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका मिला है। 

1. स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लोकसभा चुनाव में हार मिली है। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा भारी मतों से आगे चल रहे हैं।किशोरी लाल शर्मा को 468141 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी की स्मृति ईरानी को 328691 वोट मिले। 

2. अर्जुन मुंडा
बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए भी लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार और झारखंड के सबसे प्रभावशाली आदिवासी नेताओं में से एक मुचिराई मुंडा के बेटे काली चरण मुंडा ने उन्हें मात दी।

3. राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता राजीव चंद्रशेखर के हाथ भी हार नसीब हुई। बीजेपी ने उन्हें केरल के तिरूवनन्‍तपुरम सीट से उम्मीदवार बनाया था। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के साथ हुआ।

4. कैलाश चौधरी
मोदी सरकार के मंत्री कैलाश चौधरी को भी राजस्थान के बाड़मेर में हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट पर उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मेदराम बेनीवाल ने हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार को 697447 वोट मिले हैं।

5. महेंद्र नाथ पांडे 

बनारस से सटी चंदौली लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह ने भाजपा से छीन ली है। चंदौली से उतरे मोदी सरकार में मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय हार गए हैं। वीरेंद्र सिंह ने महेंद्र नाथ पांडेय को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। महेंद्र नाथ पांडे भी चंदौली सीट को नही बचा पाये। 

6. कपिल पाटिल

कपिल पाटिल भी भिवंडी सीट हार गए हैं। वे एनसीपी के प्रत्याशी सुरेश गोपीनाथ महतरे से 66121 वोट से हारे।
 

Exit mobile version