हिंदी
नई दिल्ली: देश में सात चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण में आज 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 17 राज्य और 4 केंद्र शासित प्रदेश शामिल है। चुनाव मैदान में कुल 1526 उम्मीदवार खड़े हैं और 16 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार प्रथम चरण के मतदान को लेकर लोगों में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है। समय बढ़ने के साथ वोटिंग की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है।
लोकसभा चुनाव: 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत
उत्तर प्रदेश: 53.56%
उत्तराखंड: 57.54%
राजस्थान: 50.27%
बिहार: 46.32%
पश्चिम बंगाल: 77.57%
मध्य प्रदेश: 63.25%
तमिलनाडु: 62.02%
महाराष्ट्र: 54.85%
जम्मू कश्मीर: 65.08%
शाम तीन बजे उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 47.74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। बिहार में 37.93 फीसदी वोटिंग हुऊ। पश्चिम बंगाल वोटिंग में सबसे आगे हैं, जहां 3 बजे तक 66.34% दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड में तीन बजे तक 45.62%, मध्य प्रदेश में 53.40%, तमिलनाडु में 51.01%, राजस्थान में 41.51% और महाराष्ट्र में 44 फीसदी मतदान 3 बजे तक हो चुका है।
लोकसभा चुनाव: 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
➡️उत्तर प्रदेश: 47.74%
➡️उत्तराखंड: 45.62%
➡️पश्चिम बंगाल: 66.34%
➡️मध्य प्रदेश: 53.40%
➡️बिहार: 37.93%
➡️तमिलनाडु: 51.01%
➡️राजस्थान: 41.51%
➡️महाराष्ट्र: 44.12%
➡️जम्मू कश्मीर: 57.09%#LokSabhaElections2024 #Votingday #VotingRights pic.twitter.com/tWdD6pch49— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 19, 2024
वोटिंग में अब केवल 3 घंटे शेष है। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें हैं।
Published : 19 April 2024, 4:17 PM IST
Topics : Lok Sabha Poll Voting Percent उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नई दिल्ली फीसदी बिहार मतदान लोकसभा चुनाव
No related posts found.