Lok Sabha Poll: भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काटा, उज्जवल निकम लड़ेंगे मुंबई से चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये मुंबई से पूनम महाजन का टिकट काट दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 April 2024, 5:33 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये शनिवार को अपने प्रत्याशियों की 15वीं सूची जारी की। भाजपा ने मुंबई नार्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का टिकट काट दिया है। 

डाइनामाइट नयूज़ संवाददाता के मुताबिक भाजपा ने मुंबई नार्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का टिकट काटते हुए चर्चित वकील उज्जवल निकम को उम्मीदवार घोषित किया है।  

उज्जवल निकम ने मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार कसाब को फांसी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Published : 
  • 27 April 2024, 5:33 PM IST