Lok Sabha Poll: समाजवादी पार्टी ने की 16 प्रत्याशियों की घोषणा, डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, देखिये पूरी सूची

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 January 2024, 5:18 PM IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव को सपा ने मैनपुरी से ही पार्टी प्रत्याशी बनाया है।

समाजवादी पार्टी ने बदायूं से धर्मेद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। काजल निषाद को गोरखपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये लोकसभा सीटऔर सपा प्रत्याशियों की सूची।

1)    बस्ती- रामप्रसाद चौधरी
2)    अंबेडकरनगर – लालजी वर्मा
3)    फैजाबाद- अवधेश प्रसाद
4)    बांदा- शिवशंकर सिंह पटेल
5)    अकबरपुर- राजाराम पाल
6)    फर्रुखाबाद- डॉ. नवल किशोर शाक्य
7)    लखनऊ- रविदार मेहरोत्रा
8)    उन्नाव- अनु टंडन
9)    धोरहरा- आनंद भदोरिया
10)    खीरी- उत्कर्ष वर्मा
11)    बदायूं- धर्मेद्र यादव
12)    एटा- देवेश शाक्य
13)    मैनपुरी- डिंपल यादव 
14)    फिरोजाबाद- अक्षय यादव
15)    संभल- शफीकुर्र रहमान बर्क
16)    गोरखपुर- काजल निषाद

सपा की ओर से यह सूची ऐसे समय जारी की गई है जब महागठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

Published : 
  • 30 January 2024, 5:18 PM IST