Lok Sabha Election: दिल्ली में कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी का विरोध, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी का विरोध कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 April 2024, 1:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी का विरोध होने लगा है। इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ही कन्हैया कुमार को बाहरी बताकर उनको यहां से प्रत्याशी बनाये जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को दिल्ली कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के बाहर कन्हैया कुमार क खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन ठीक ऐसे वक्त हो रहा है, जब कन्हैया कुमार का आज ही चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होना है। 

दूसरी तरफ कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव दीपक बावरिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। आलाकमान से बावरिया को हटाने की मांग की जा रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा “बावरिया हटाओ, दिल्ली कांग्रेस कमेटी बचाओ” के नारे लगाये जा रहे हैं।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले रविवार सुबह अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

Published : 
  • 28 April 2024, 1:38 PM IST

Related News

No related posts found.