हिंदी
उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम चरण में है. आज यानी 1 जून को अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। सभी चरण की मतगणना 4 जून को होगी। इस चरण में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में शनिवार को सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है।
जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है।
इस चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस फेज में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र और एक्ट्रेस कंगना रनौत मंडी सीट से मैदान में हैं।
Published : 1 June 2024, 7:24 AM IST
No related posts found.