हिंदी
नई दिल्ली: लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिये भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार शाम को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें देश की 195 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल है। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगा।
राज्यवार सीटें
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 51 सीटों के अलावा पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश-24, गुजरात-15, राजस्थान-15, केरल-12, तेलंगाना-9 झारखंड-11, छत्तीसगढ़-11, दिल्ली- 05 जम्मू कश्मीर-3 सीटों समेत कुल 195 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया।
भाजपा की वरिय़्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज को भी दिल्ली से टिकट दिया गया है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी टिकट दिया गया है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा भाजपा ने आज की।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।
Published : 2 March 2024, 6:29 PM IST
Topics : BJP candidate list Lok Sabha Election New Delhi उम्मीदवार जारी नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी लोक सभा चुनाव सूची