Lok Sabha Election: भाकपा ने किया बड़ा दावा, 1989 का इतिहास दोहराएगी CPI

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अरविंद सेन और भाकपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गिरीश शर्मा ने भाजपा पर करारा हमला किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 May 2024, 11:44 AM IST

अयोध्या: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने निर्वाचन क्षेत्र में धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान राजनीतिक समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अरविंद सेन उत्तर प्रदेश के प्रभारी वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गिरीश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। बीजेपी ने 2014 और 2019 के चुनाव में जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाती रही है। सन 1989 की तरीके से अयोध्या में एक बार फिर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार लोकसभा के चुनाव में विजई होंगे और भारतीय जनता पार्टी को जनता आईना दिखाएगी।

इस मौके पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अरविंद सेन, जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, सूर्यकांत पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published : 
  • 6 May 2024, 11:44 AM IST

No related posts found.