
मैनपुरी: लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी प्रचार का अनूठा तरीका ईजाद कर रहे हैं। कोई हाथी पर जा रहा है, तो कोई ऊंट पर सवार होकर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह का अनोखे अंदाज में प्रचार का वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा उम्मीदवार बैलगाड़ी में बैठकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अखिलेश यादव के गढ़ जसवंत नगर में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाड़ी में सवार होकर जनता से वोट मांगते नजर आए।
यह भी पढ़ें: यूपी के अमरोहा सहित इन गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह अपने अनोखे अंदाज में सपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए नजर आए। सपा का गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को चुनौती देने भाजपा के कद्दावर नेता जयवीर सिंह चुनावी मैदान में हैं।
जयवीर सिंह दावा करते हैं कि इस बार सपा के मैनपुरी दुर्ग को वह भेदने में कामयाब होंगे।
Published : 29 April 2024, 4:32 PM IST
Topics : BJP candidate Jaiveer Singh Lok Sabha Election mainpuri उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार जयवीर सिंह बैलगाड़ी भाजपा प्रत्याशी मैनपुरी