Noida lockdown: नोएडा और गाजियाबाद में तीन दिन का लॉकडाउन शुरू, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

नोएडा और यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के कारण 3 दिनों के बंद का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कई जगहें पूरी तरह बंद रहेंगे और कहीं-कहीं पर ढील रहेगी। जानिए इस दौरान कौन सी जगह रहेगी बंद और कौन सी जगह खुली रहेगी..

Updated : 11 July 2020, 9:54 AM IST
google-preferred

नोएडाः कोविड-19 (Covid-19) महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे यूपी में एक बार फिर शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंं: यूपी में लॉकडाउन लागू, सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा, बाजारों में सन्नाटा, चेकिंग अभियान जोरों पर

इस दौरान सीमा पर काफी सख्ती रहेगी। जो लोग जरुरी सेवाओं से जुड़े हुए हैं, उन्हें उनका आईडी कार्ड देख कर ही एंट्री दी जाएगी। इस दौरान कई दुकानें और बाजार बंद रहेगी, पर जरूरी सेवाओं से जुड़ी सेवाएं खुली रहेंगी। जानिए इस लॉकडाउन के दौरान कौन सी जगहें रहेगी खुली और कौन सी जगहें रहेगी बंद।

-लॉकडाउन के दौरान रेलवे, घरेलू व अंतराष्ट्रीय हवाई सेवाएं और औद्योगिक कारखानों का संचालन पूर्व की तरह जारी रहेगा। 

-यूपी परिवहन निगम केवल रेल से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए आवश्यक बसों का ही संचालन करेगा। 

-सभी आवश्यक सेवाएं स्वास्थ्य, चिकित्सा व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह होती रहेगी।

-आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय व इन प्रतिबंधों से मुक्त सेवाओं से संबंधित कर्मियों का पहचान पत्र ही ड्यूटी पास माना जाएगा।

-इस दौरान किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Published : 
  • 11 July 2020, 9:54 AM IST

Advertisement
Advertisement