हिंदी
भोपालः कोरोना की दूसरी लहर एक बार फिर से चल पड़ी है। इसके कारण कई जगहों पर एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है।
मध्य प्रदेश के तीन शहरों (भोपाल, इंदौर और जबलपुर) में शनिवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाया गया है। जो सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी। वहीं, बिना काम के बाहर निकलने वाले लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा इन तीनों शहरों के सरकारी और निजी स्कूलों में 31 मार्च तक कक्षाएं नहीं लगेंगी।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने नए गाइडलाइंस जारी किए हैं। कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। अब यूके, यूरोप, मिडिल ईस्ट, साउथ अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना जरूरी है। इसके अलावा कई जगहों पर 31 मार्च तक के लिए की स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी में भी फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, लखनऊ में अब इन नियमों का पालन हुआ जरूरी
नागपुर में जारी लॉकडाउन को कुछ रियायतों के साथ 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। गुजरात के सूरत में मामलों में तेजी को देखते हुए नाइट कर्फ्यू के समय को बढ़ा कर रात 9 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है।
Published : 21 March 2021, 12:45 PM IST
Topics : Bhopal Corona virus lock down maharashtra कोरोना वायरस गाइडलाइंस भोपाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र लॉकडाउन
No related posts found.