
नई दिल्लीः होली के मौके पर खेसारी लाल से लेकर पवन सिंह तक के भोजपुरी स्टार्स के ये गानें आपकी होली की मस्ती को और डबल कर देंगे। यहां देखें गानों की लिस्ट।
खेसारी लाल यादव का ‘लहंगा लाल हो गईल’ जहां तेजी से वायरल हो रहा है। होली के मौके पर मस्ती के डोज को डबल करने के लिए ये भोजपुरी गाने बेस्ट हैं।
पवन सिंह और शारवी यादव का ‘बबूनी तेरे रंग में’ होली स्पेशल गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। होली का ये मस्ती भरा गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अंतरा सिंह का गाया हुआ गाना रंग डालबा दी डे साहब भी आपके होली के सेलिब्रेशन को बढ़ा देगा। ये गाना सुन आप खुद को ठिरकने से रोक नहीं पाएंगे।
पवन सिंह का गाना 'भईया रंगले नया साड़ी' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।
सुपर हिट गानों में से गाल रंगेगा होली की मस्ती के लिए एक बेहतरीन गाना है। ये वीडियो आपको भी होली के रंग में रंग देगी।
Published : 29 March 2021, 9:32 AM IST
Topics : bhojpuri songs bihar Festival Holi गाने त्योहार बिहार भोजपुरी गाने होली