महराजगंज: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नेपाल बार्डर पर दिखे कांग्रेसियो के तेवर

सोमवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नेपाल बार्डर के सोनौली में पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने उग्र होकर खूब नारेबाजी की। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 29 January 2024, 6:49 PM IST
google-preferred

सोनौली (महराजगंज): कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार सोनौली के जुगाली गांव के पास से बॉर्डर डेवलपमेंट के नये सड़क से निकाली गई। नेपाल बॉर्डर पर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और ठंड में जबरदस्त सियासी तेवर दिखाये।

कांग्रेस की यह यात्रा जुगौली के मुख्य मार्ग से होते हुए सोनौली कस्बे के श्री राम जानकी मंदिर चौराहे से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर सोनौली बस स्टैंड पर पहुंची।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली में लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

नेताओं ने कहा कि बेरोजगारी, अमीर-गरीब विभाजन और किसानों से संबंधित मुद्दों और अन्याय के खिलाफ लड़ना ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य है।

नेताओं ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली में सदा मोहन उपाध्याय, अबरार इराकी, बबलू सिंह जिलाध्यक्ष, नूर आलम, जयंती मौर्य, केसी पांडे, पप्पू खान पूर्व सभासद, वकील अहमद, निजामुद्दीन खान सभासद सोनौली, पुनवासी गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Published : 
  • 29 January 2024, 6:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement