Site icon Hindi Dynamite News

Last Respects To Dr Manmohan Singh: कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर आम- वो -खास के लिए दर्शनार्थ कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Last Respects To Dr Manmohan Singh: कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई है। उन्हें अंतिम श्रद्धाजंलि देने वालों की भीड़ कांग्रेस हेड क्वार्टर में जुट रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले एक घंटे के लिए उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम संस्कार कराने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस और सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता मनमोहन सिंह के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चूंकि अंतिम संस्कार रिंग रोड पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सटे निगम बोध घाट पर होगा और कई वीवीआईपी हस्तियां भी अंतिम यात्रा में शामिल होंगी, इसे देखते हुए कुछ प्रमुख रास्तों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।  

Exit mobile version