हिंदी
वायनाड: केरल के वायनाड में प्रकृति का खौफनाक रूप सामने आया है। यहां भीषण बारिश के बाद भूस्खलन ने जमकर कहर बरपाया है। इस आपदा में मृतकों की संख्या लगातार बढती जा रही है। यहां अब तक 43 लोगों की मौत हो गई है। 100 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक वायनाड में लैंडस्लाइड की तीन घटनाएं हुई। पहली घटना मंगलवार तड़के करीब 2 बजे के आसपास हुई। इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई। इसके बाद भी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की इन घटनाओं से पहले कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई।
लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे हुए है। 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए व्यापक पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इस बीच मौसम विभाग ने उत्तरी केरल, वायनाड, कन्नूर, कोझिकोड समेत केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। भीषण बारिश की संभवनाओं के चलते यहां मुश्किलें बढ़ सकती है। हालांकि पुलिस, प्रशासन और तमाम एजेंसियां मौसम के कहर से बचने के लिये मुस्तैद हो गई हैं।
Published : 30 July 2024, 10:54 AM IST
Topics : death toll landslide Waynad weather केरल बारिश भूस्खलन मौत रेसक्यू ऑपरेशन वायनड