Uttarakhand Landslide उत्तराखंड के गौरीकुंड में भूस्खलन, एक दर्जन से अधिक लोग लापता, जानिये पूरा अपडेट

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन से 12-13 लोग लापता होने की बड़ी घटना सामने आई है। पुलिस-प्रशासन द्वारा रेसक्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 August 2023, 10:38 AM IST
google-preferred

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में एक दर्जन से अधिक लोग लापता हो गए हैं।

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार मध्य रात्रि गौरीकुंड से कुछ मीटर दूर डाट पुलिया में तेज बारिश के दौरान एक बरसाती नाले में आई बाढ़ और भूस्खलन में तीन दूकानें बह गईं, जिससे उसमे रह रहे लोग भी लापता हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो दुकानें और एक खोखा मलबे के साथ बह गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि हादसे में लापता 12 लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें तीन से 14 साल की उम्र के पांच बच्चे भी शामिल हैं।

कार्यालय के अनुसार, सूचना मिलने पर रात में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने बताया कि भारी बारिश के कारण बचाव एवं राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास पहाड़ से अभी भी रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं।

Published : 
  • 4 August 2023, 10:38 AM IST

Advertisement
Advertisement