हिंदी
किन्नौरः हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बड़ा हादसा हो गया है। किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर एक पहाड़ी दरक गई। हादसे में एचआरटीसी बस मलबे मे दब गई है। चट्टानों के गिरने से यह हादसा हुआ है। मौके पर प्रसासन और पुलिस की टीम पहुंच गई है। इस हादसे में कई वाहन के दबे होने की आशंका है। यह बस किन्नौर जिले मे मूरंग हरिद्वार रूट की और जाती है। इस घटना में एक की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन द्वारा अब भारतीय सेना और NDRF की मदद ली जा रही है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। इस वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
Published : 11 August 2021, 1:57 PM IST
No related posts found.