जमीनी विवाद को बनाया लूटपाट का मामला, युवक बार-बार बदल रहा बयान, जानें पुलिस जांच में क्या सामने आया

महराजगंज जनपद के घुघली विकास खंड के ग्राम पिपरा मुंडेरी में 0551 गिरोह के हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। खलिहान के जमीनी विवाद को दोनों पक्षों में लड़ाई का मामला सामने आया है। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 May 2024, 1:52 PM IST

घुघली (महराजगंज): थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में गोलू कन्नौजिया को कुछ लोगों ने रविवार की रात हमला कर घायल कर दिया था।

गोलू ने इसकी शिकायत घुघली थाने पर करते हुए 0551 गिरोह के सदस्यों पर हमला कर महिलाओं से लूटपाट का आरोप लगाया था।

तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा जब घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो मामला उल्टा निकला।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव के पोखरे के पास खलिहान की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों में इससे पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।

लोगों के अनुसार अब युवक खुद पर हमले का आरोप लगा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज के संवाददाता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष घुघली योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर घटना स्थल पर जांच की गई जिसमें आसपास के लोगों ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। खलिहान जमीन का विवाद कई दिनों से चल रहा था।

तहरीर के आधार पर आरोपियों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह भी खलिहान की जमीन का विवाद बता रहे हैं। 

Published :  13 May 2024, 1:52 PM IST