हिंदी
सोनौली (महराजगंज): लोकसभा चुनाव में पचास हजार से अधिक रूपए की रकम ले जाने पर अब व्यक्ति पुलिस को हिसाब देंगे।
इसके लिए गठित जांच टीम जगह-जगह जांच भी कर रही है।
इसी क्रम में सोनौली थाना क्षेत्र के फरेंदा तिवारी में एक युवक कौशल गिरी पुत्र चकबहादुर (32 वर्ष) निवासी ग्राम सुकरौली को तीन लाख बीस हजार नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इस अभियुक्त की यामहा एफ जेड बाइक यूपी 56 एवी 0590 को भी बरामद किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि करेंसी व बाइक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Published : 17 May 2024, 5:52 PM IST
No related posts found.