Half Marathon In Ladakh: जमी हुई झील पर हाफ मैराथन कराके गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने 13,862 फीट ऊंची पेंगोग झील में शून्य से कम तापमान में अपनी पहली 21 किलोमीटर दौड़ का सफलतापूर्वक आयोजन करके इतिहास रचा। इसे गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे ऊंची जमी हुई झील पर हुई हाफ मैराथन के रूप में दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 February 2023, 3:41 PM IST
google-preferred

लेह/जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने 13,862 फीट ऊंची पेंगोग झील में शून्य से कम तापमान में अपनी पहली 21 किलोमीटर दौड़ का सफलतापूर्वक आयोजन करके इतिहास रचा। इसे गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे ऊंची जमी हुई झील पर हुई हाफ मैराथन के रूप में दर्ज किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत और चीन की सीमा पर 700 वर्ग किलोमीटर में फैली पेंगोग झील का सर्दियों के दौरान तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक होता है जिससे खारे पानी की झील बर्फ से जम जाती है।

लेह जिला विकास आयुक्त श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने बताया कि चार घंटे तक चली मैराथन सोमवार को लुकुंग से शुरू हुई और मान गांव में समाप्त हुई। इसमें हिस्सा लेने वाले 75 प्रतिभागियों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

लोगों को जलवायु परिवर्तन और हिमालय को बचाने की आवश्यकता के बारे में याद दिलाने के लिए इसका आयोजन ‘लास्ट रन’ के नाम से किया गया। मैराथन का आयोजन एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ लद्दाख (एएसएफएल) ने लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, पर्यटन विभाग तथा लद्दाख और लेह जिला प्रशासन के सहयोग से किया।

सुसे ने कहा, ‘‘पहली पेंगोग फ्रोजन लेक हाफ मैराथन अब आधिकारिक रूप से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है।’’

Published : 
  • 21 February 2023, 3:41 PM IST

Related News

No related posts found.