हिंदी
कुशीनगर: गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद राजेश पांडेय ने कंबल वितरण से लेकर क्रिकेट प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रमों में भाग लिया, इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही। गरीब, निर्धन बेसहारा व असहाय लोगों में नि:शुल्क कम्बल का वितरण सांसद के हाथों से किया गया।

कंबल वितरण समारोह कार्यक्रम के बाद में सांसद राजेश पांडेय ने कुशीनगर हाटा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर सांसद ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की, उसके बाद में विजयी टीम को पुरूस्कृत किया।

इस अवसर पर हाटा विधायक पवन केडिया, जयप्रकाश शाही, संतोष सिंह, मोहन वर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 20 January 2019, 6:02 PM IST
No related posts found.