
कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडीला गुनाकर निवासी संतोष शर्मा पुत्र राजवंशी शर्मा के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 3 लाख 95 हजार रुपये का निकासी कर लिया गया था। इस बात का पता तब चला जब बीते दिनों त्योहार के अवसर पर संतोष घर आया तो पासबुक छपवाने के लिए बैंक गया। तब उसे पता चला कि उसके खाते से रुपए गायब है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 75 हजार रूपये, एक मोटरसाइकिल,एक स्कूटर, दो पासबुक, दो एटीएम, चार मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
ग्राहक को पता लगने बाद वह बेसूध इधर उधर रोने लगा जिसके बाद में लोग बैंक के खिलाफ आक्रोशित हो गये। तब से रोज ही बैंक में बवाल हो रहा था। धीरे-धीरे लोगों का आक्रोश पुलिस के प्रति भी बढ़ गया। 3 दिन पहले ग्रामीणों ने बैंक का घेराव कर जमकर नारेबाजी की थी। जिसके बाद में पुलिस ने आनन-फानन में शक के आधार पर दो को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों ने सच बोलकर अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बैंक का प्राईवेट चपरासी सुमन्त कुमार पुत्र अवधेश निवासी छावनीपुर सलेमगढ, दीपा मगर पुत्री दिलीप मगर जो आर्केस्ट्रा में काम करती है निवासी बारीबासा थाना भक्ति नगर जिला न्यू जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल, सोनू पटेल पुत्र सुरेन्द्र पटेल व अमित पटेल पुत्र मुकेश पटेल निवासी छावनीपुर सलेमगढ ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
Published : 22 November 2018, 6:28 PM IST
Topics : Kushinagar आरोपी कुशीनगर गिरफ्तार पीएनबी पुलिस फर्जी निकासी