नहीं रही राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर, 87 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई। कृष्णा कपूर लंबे समय से बीमार चल रही थीं। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 October 2018, 11:07 AM IST

मुंबई: लंबी बीमारी के बाद बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर है।कृष्णा कपूर 87 वर्ष की थीं। कहा जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रही थी और अस्पताल में भर्ती थी।

उनके निधन के बाद बॉलीवुड की जानी मानी हस्‍तियों का ऋषि कूपर के घर पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार के साथ है। यह एक युग युवा का अंत है। कृष्णा राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं रही। भगवान आपको हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे। ओम -शांती

बता दें कि कृष्णा राज कपूर ने 1946 में राज कपूर से शादी रचाई थी और उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रिमी जैन हैं। 

Published : 
  • 1 October 2018, 11:07 AM IST

No related posts found.