Site icon Hindi Dynamite News

Maharajganj: बढ़ती जा रही बाइक चोरी की वारदात, घटनाएं रोकने में कोल्हुई पुलिस दिखी असफल

कोल्हुई थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोल्हुई पुलिस भी इन चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Maharajganj: बढ़ती जा रही बाइक चोरी की वारदात, घटनाएं रोकने में कोल्हुई पुलिस दिखी असफल

महराजगंजः कोल्हुई में इन दिनों बाइक चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते अपराध के बावजूद कोल्हुई पुलिस इन पर काबू पाने में असफल दिख रही है।

कोल्हुई के साप्ताहिक बाजार से शुक्रवार को लोकेश गुप्ता निवासी कम्हरिया बुजुर्ग थाना कोल्हुई की बाइक चोरी हो गई है। लोकेश ने अपनी बाइक UP 56 W 1161 पुराने थाने के पीछे खड़ी कर सब्जी लेने गए थे। सब्जी लेकर जब वापस लौटे तो बाइक गायब थी।

काफी खोज बीन करने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो लोकेश ने कोल्हुई थाना में तहरीर दी है। बाइक चोरी की घटना कोल्हुई कस्बे से कई बार हो चुकी है। कोल्हुई पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।

Exit mobile version