जानिए वजह क्या थी यूक्रेन को लेकर रूस से नहीं उलझना चाहता नाटो

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राबर्ट ओ ब्रायन ने कहा है कि यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करना फिलहाल उसके एजेंडे में नहीं है क्योंकि गठबंधन रूस से किसी भी प्रकार का संघर्ष नहीं चाहता।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 November 2019, 5:02 PM IST

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राबर्ट ओ ब्रायन ने कहा है कि यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करना फिलहाल उसके एजेंडे में नहीं है क्योंकि गaठबंधन रूस से किसी भी प्रकार का संघर्ष नहीं चाहता।

यह भी पढ़ें: इजराइल की डाँवाडोल राजनीतिक व्यवस्था में फिर लगा एक बड़ा झटका

ओ ब्रायन ने शनिवार को हैलिफैक्स अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच पर यह बात कही। ओ ब्रायन ने संवाददाताओं से कहा मुझे नहीं लगता कि यूक्रेन और नाटो के लिए यह अभी एजेंडे पर है। रूस यूक्रेन के साथ सक्रिय संघर्ष में लगा हुआ है। मुझे नहीं लगता कि नाटो के सदस्य के रूप में यूक्रेन को शामिल करना समग्र रूप से नाटो के लिए महत्वपूर्ण होगा। हम रूस के साथ संघर्ष नहीं चाहते। हम रूस के साथ युद्ध नहीं चाहते। नाटो का संपूर्ण उद्देश्य रूस के साथ युद्ध से बचना है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में आठ तालिबानी आतंकवादी ढेर

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि रूस के साथ संघर्ष में अमेरिका लगातार यूक्रेन का समर्थन करेगा। रूस ने लगातार कहा है कि यूक्रेन में जारी संघर्ष से उसका कोई लेना-देना नहीं है। यूक्रेन की संसद ने फरवरी में संविधान में संशोधन कर यूरोपीय संघ और नाटो की सदस्यता हासिल करने का रास्ता साफ कर दिया था। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में सत्ता परिवर्तन के बाद यूक्रेन ने अपनी गुटनिरपेक्ष नीति को रद्द करते हुए नाटो में शामिल होने के अपने इरादे की पुष्टि की थी। (वार्ता)

Published : 
  • 24 November 2019, 5:02 PM IST