
सैफई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। राजपाल यादव लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से समाजवादी परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। राजपाल यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा।
रामगोपाल यादव ने जताया शोक
राजपाल यादव के निधन पर उनके भाई और सपा नेता रामगोपाल यादव ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गाँव सैफ़ई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति !"
मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है । उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गाँव सैफ़ई में आज दोपहर बाद किया जाएगा ।प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान…
— Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) January 9, 2025
राजनीति में सक्रिय था यादव परिवार
राजपाल यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। वह मुलायम सिंह से छोटे और शिवपाल यादव से बड़े थे। यादव परिवार में राजनीति की परंपरा को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके बेटे अंशुल यादव राजनीति में सक्रिय हैं और लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। उनकी पत्नी प्रेमलता यादव ने 2005 में राजनीति में कदम रखा और यादव परिवार की पहली महिला राजनीतिज्ञ बनीं।
सैफई में अंतिम संस्कार
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सैफई में गुरुवार सुबह से ही शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। गुरुग्राम से राजपाल यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सैफई लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शनों के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवार और पार्टी में शोक की लहर
राजपाल यादव के निधन ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और यादव परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। सैफई गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, जहां समाजवादी विचारधारा के इस वरिष्ठ नेता को अंतिम विदाई दी जाएगी।
राजपाल यादव की राजनीतिक और पारिवारिक विरासत हमेशा यादव परिवार और समाजवादी पार्टी की पहचान बनी रहेगी। उनके निधन से राजनीति और समाजवादी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 9 January 2025, 9:23 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Rajpal Singh Yadav Death Rajpal Yadav Passes Away Samajwadi Party UP News