कौन हैं नेहा सिंह राठौर? जानें इस खबर में

डीएन ब्यूरो

नेहा सिंह राठौर कई महीने से सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन हैं नेहा सिंह राठौर?

नेहा सिंह राठौर

भोजपुरी में कोरोना जागरूकता गीत गाकर नेहा सिंह राठौर सोशल साइट पर काफी फेमस हो गई हैं। वहीं उनके फैन फालोइंग भी काफी बढ़ गई हैं। नेहा एक चर्चित भोजपुरी लोकगायिका है।

नेहा सिंह राठौर

नेहा का पहला गीत जिसकी वजह से वो आज सोशल मीडिया पर छाई हैं। उसके बोल हैं पटना से बैदा बुलाई दा नजारा गइनी गुईया, छोट की ननदिया है, बड़की सौतनिया।

नेहा सिंह राठौर

वहीं बिहार चुनाव की वजह से सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौर का एक गाना काफी वायरल हो रहा है इसके बोल कुछ इस तरह हैं-बिहार में का बा।

नेहा सिंह राठौर

नेहा सिंह राठौर बिहरा के कैमूर जिले की रहने वाली हैं। वो साल 2018 से ही गाना गा रही हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो सोशल मीडिया पर फेमस हो गई हैं।

नेहा सिंह राठौर

नेहा ने साल 2018 में यूपी के कानपुर से ग्रेजुएशन किया है।

नेहा सिंह राठौर

बता दें कि नेहा ने एक गाना उन्होंने बेरोजगारी पर भी गाया था। इस गाने को पीएम मोदी के जन्मदिन के समय लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया था








संबंधित समाचार