Munger SP Lipi Singh: मुंगेर की खलनायक एसपी लिपि सिंह के बारे में जानें

डीएन ब्यूरो

बिहार के मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मामले ने अब और तूल पकड़ लिया है। इस हिंसा में एक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गये थे। अब इस मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने आज जिले के एसपी लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके बाद एसपी लिपि सिंह की खूब चर्चा हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जाने कौन है मुंगेर की खलनायक एसपी लिपि सिंह।

आईपीएस लिपि सिंह

आईपीएस लिपि सिंह का जन्म बिहार के नालंदा जिले में हुआ था। वह 2016 बैच की आईपीएस हैं।

लिपि सिंह

लिपि सिंह के पिता का नाम आरसीपी सिंह है । उनके पिता जदयू से राज्यसभा सांसद हैं। लिपि के पिता बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैें।

लिपि सिंह

लिपि सिंह के पति सुहर्ष भगत भी आईएएस अफसर हैं, वो फिलहाल बिहार के बांका जिले के जिलाधिकारी हैं।

आईपीएस लिपि सिंह

लिपि सिंह अकसर अपनी पुलिसिया कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहती हैं। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में लिपि सिंह उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह के घर पर छापा मार वहां से एके 47 बरामद की थी। उनकी इस कार्रवाई के बाद अनंत सिंह को जेल जाना पड़ा था।

आईपीएस लिपि सिंह

सोशल मीडिया पर लिपि सिंह काफी ट्रेंड कर रही हैं और लोग उनकी तुलना जनरल डायर से कर रहे हैं।








संबंधित समाचार