
नई दिल्लीः अगर आप भी चाहती हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ होने के साथ ही तेज दिमाग वाला हो, तो आपको अपनी डाइट में कई चीजों को शामिल करना चाहिए।
1. अंडा में मिनरल और विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन डी से बच्चे के मानसिक विकास में काफी मदद मिलती है।
2. बादाम से हमारा दिमाग कितना तेज होता है, ये तो सबको पता है। इसका असर ना केवल बड़ों पर बल्कि छोटे बच्चों पर भी उतना ही ज्यादा पड़ता है। इसमें काफी मात्रा में न्यूट्रिएंट होते हैं, जो शारीरिक के साथ बच्चे के मानसिक विकास में भी मदद करता है।
3. गर्भवती महिलाओं को अपनी रोजाना की डाइट में दही जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोटीन काफी क्वांटिटी में मौजूद होता है, जो मानसिक विकास में मदद करता है। इसके अलावा, आप डाइट में दूध भी शामिल करें।
Published : 25 May 2020, 7:12 PM IST
Topics : food Health Lifestyle pregnancy प्रेग्नेंसी लाइफस्टाइल हेल्थ