हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘महा विकास आघाडी’ (एमवीए) पर यह दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया कि मुंबई को राज्य से अलग किया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शिंदे ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे ने एमवीए की एक रैली में कहा था, ‘‘जो कोई व्यक्ति मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोशिश करेगा, हम उसके टुकड़े कर देंगे।’’
ठाकरे के इस बयान के बीच शिंदे ने यहां कलवा में महाराष्ट्र स्थापना दिवस और अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कहा, ‘‘कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता। इस प्रकार का दुष्प्रचार करने वाले सफल नहीं होंगे। जब भी चुनाव नजदीक होते हैं, वे (विपक्ष) यह बयान देते हैं कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर दिया जाएगा।’’
Published : 2 May 2023, 12:30 PM IST
No related posts found.