ब्राजील में 2024 में जानिए डेंगू से अब तक कितनी हुई मौतें

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 2024 में अब तक डेंगू से 1,601 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि 2,061 मौतों की जांच चल रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 April 2024, 11:12 AM IST
google-preferred

साओ पाउलो: ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 2024 में अब तक डेंगू से 1,601 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि 2,061 मौतों की जांच चल रही है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने  कहा कि पूरे देश में डेंगू के कुल 35.3 लाख संदिग्ध मामले सामने आए हैं और दक्षिण अमेरिकी देश में डेंगू बुखार के संदिग्ध मामलों की दर वर्तमान में प्रति एक लाख लोगों पर 1,741 है।

डेंगू से पुष्टि की गई मौतों की संख्या 2023 में कुल 1,179 मौतों की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा है। शुक्रवार तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पुष्ट मामलों में सबसे ज्यादा प्रभावित 55.2 प्रतिशत महिलाएं हैं और सर्वाधिक प्रभावित लोग 20 से 29 वर्ष की आयु सीमा के अंतर्गत आते हैं।

सरकार ने जनता से बीमारी के खिलाफ देश के टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर द्वारा फैलता है और गंभीर मामलों में घातक साबित हो सकता है।
 

Published : 
  • 21 April 2024, 11:12 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement