Durga Mahanavami 2019: जानें नवरात्र के नौवें दिन देवी की प्रतिमा को विसर्जित करने का शुभ मुहूर्त

आज नवरात्रि का आठंवा दिन है। जिसमें दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी देवी की उपासना की जाती है। इस बार महाअष्ठमी 6 अक्टूबर को पड़ी है। जिसके बाद नवमी आती है। जिस दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है। इसके बाद ही दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार दशहरा 08 अक्टूबर 2019 को मनाया जाएगा। आइए आपको बताते हैं नवरात्र के नौवें दिन देवी की प्रतिमा को विसर्जित करने का शुभ मुहूर्त क्या है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

Updated : 6 October 2019, 12:45 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के बाद देवी की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाता है। इस बार दशहरा 08 अक्टूबर 2019 को मनाया जाएगा। 7 अक्टूबर को अष्टमी मनाया जाएगा। जानिए क्या है विसर्जन का शुभ मुहूर्त।

नवमी तिथि प्रारम्भ- सोमवार 7 अक्टूबर
नवमी तिथि 03:05 बजे तक है

यह भी पढ़ें: स्कंदमाता की करें अराधना, मिलेगा ये आशीर्वाद

माता की मूर्ति को विसर्जन करते लोग

दुर्गा विसर्जन के लिए विशेष शुभ मुहूर्त
- सोमवार सुबह सूर्योदय काल यानी सुबह 06:17:33 से 08:37:59 तक रहेगा

- विसर्जन नदी या सरोवर में करना अत्यंत शुभ माना जाता है

- मां की प्रतिमा, घट या जवारे को पूरी आस्था और पंचोपचार के साथ विसर्जित करें

यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में 4 चीजों से बनाएं व्रत के आलू, जानें बनाने का तरीका

नवरात्रि के आखिरी दिन मां के सिद्धिदात्रि रूप की पूजा के साथ विदाई की जाती है। इस दिन पूजा के लिए सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके तैयार होना चाहिए। विसर्जन के लिए मां को ले जाते समय उनका बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाता है, जिससे कि मां के दिव्य विग्रह को विसर्जन पूर्व कोई नुकसान न पहुंचें। विसर्जन से पहले मां की भक्तिभाव से आरती उतारें। 

आरती की दिव्य ज्योति प्रकाश को मां के आशीर्वाद और पावन प्रसाद के रूप में आत्मसात करें। विसर्जन के बाद एक नारियल, दक्षिणा और चौकी के कपड़ें को किसी ब्राह्मण को दान करना शुभ माना जाता है।

Published : 
  • 6 October 2019, 12:45 PM IST

Related News

No related posts found.