
नई दिल्ली: करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ये व्रत सूरज निकलने से लेकर चांद निकलने तक रहता है। शाम के वक्त सभी व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की पूजा करती हैं। फिर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण करती हैं। करवा चौथ कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष चतुर्थी को पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज करवा चौथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ की पूजा मुहूर्त शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 बजे तक रहेगा।
नई दिल्ली में चांद शाम 7:54 बजे निकलेगा। नोएडा में 7:54 पर, मेरठ में 7:51 पर, वाराणसी में 7:39 पर, कानपुर में 7:47 पर, जयपुर (Jaipur) में 8:05 पर, गांधीनगर में 8:27 पर, शिमला में 7:47 और हैदराबाद में 20:18 बजे चांद दिखेगा।
क्या है करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ सुहागन महिलाओं के लिए खास है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को गहरा करता है। करवा चौथ का इतिहास का काफी पुराना है।
Published : 20 October 2024, 4:49 PM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash trending news करवा चौथ करवा चौथ चांद कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी