इन भोजपुरी स्टार्स की कमाई सुन कर उड़ा जाएंगे आपके होश, बॉलीवुड एक्टर्स को देते हैं सीधी टक्कर

हिंदी फिल्मों को देखने वाले लाखों करोंडों दर्शकों में से भारी संख्या में लोग भोजुपरी सिनेमा और उनके एक्टर्स के भी दीवाने हैं। बॉलीवुड स्टार्स की फीस के बारे में तो आपको पता ही होगा। चलिए आज आपको बताते हैं भोजपुरी के टॉप 5 स्टार्स की कमाई के बारे में, डाइनामाइट न्यूज़ पर..

Updated : 6 August 2019, 12:00 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री भी बॉलीवुड इंडस्ट्री को टक्कर देने में आगे हैं। भोजपुरी एक्टर्स किसी भी मामले में बॉलीवुड एक्टर्स से कम नहीं हैं। फिर चाहे बात एक्टिंग हो या कमाई की। जी, हां भले ही भोजपुरी फिल्में दिखने में कम बजट की लगती हो, लेकिन भोजपुरी एक्टर्स फीस लाखों में होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि भोजपुरी के इस 5 स्टार्स की कितनी कमाई है। जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली

दिनेश लाल यादव 
अपनी शानदार एक्टिंग और दिल छू लेनें वाली आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले दिनेश लाल यादव यानि की निरहुआ आज एक सुपरस्टार हैं। दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं। इसके अलावा भी निरहुआ शोज से काफी कमाई करते हैं। यानी कुल मिलाकर निरहुआ करोड़ों की कमाई कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी के Top 5 गाने, जिसने YouTube पर मचा रखा है गर्दा: खेसारी लाल और पवन सिंह नये रिकार्ड की ओर

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव को आज के समय में किसी तरह के पहचान की जरूरत नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने गानों और कमाल की एक्टिंग से खेसारी लाल टॉप के एक्टर्स में शामिल होते हैं। वह अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक़ खेसारी लाल एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये लेते हैं।

पवन सिंह

पवन सिंह
पवन सिंह एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। 

रितेश पांडेय 

रितेश पांडेय 
एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी इंडस्ट्री में एक फेमस नाम है। खबरों की मानें को एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे
भोजपुरी फिल्मों की बेस्ट एक्ट्रेस मानी जाने वाली आम्रपाली दुबे की फीस भी सबसे ज्यादा है। एक फिल्म की कई लाख फिस लेती हैं। 

Published : 
  • 6 August 2019, 12:00 PM IST

Related News

No related posts found.