Janjatiya Gaurav Divas: पीएम मोदी ने किया बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का दौरा, जानिये पूरा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के खूंटी जिले में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू का दौरा किया और उनकी जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Updated : 15 November 2023, 11:56 AM IST
google-preferred

खूंटी (झारखंड): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के खूंटी जिले में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू का दौरा किया और उनकी जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उलिहातू का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी का स्थानीय लोगों ने ढोल और मांदर जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य करते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

यात्रा के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया।

इसके बाद उन्होंने आदिवासी किंवदंती के वंशजों से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थान की मिट्टी को पवित्र बताते हुए उससे ‘तिलक’ भी लगाया।

Published : 
  • 15 November 2023, 11:56 AM IST

Related News

No related posts found.