हिंदी
लखनऊः खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जगदेव सिंह जग्गा को पंजाब और लखनऊ की क्राइम ब्रांच ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि- पंजाब पुलिस ने पहले जगरूप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जगदेव सिंह जग्गा के लखनऊ की तरफ जाने की जानकारी दी थी। इस इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर की टीम ने लखनऊ पुलिस से संपर्क साधा और जानकारी दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच और उत्तरी जोन की टीम सक्रिय हो गई और संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सचिवालय कालोनी चौराहे से जगदेव सिंह जग्गा को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को देर शाम जग्गा को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि जगदेव सिंह उर्फ जग्गा पुत्र मुख्तियार सिंह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कई मामलों में वांछित था और पंजाब पुलिस तलाश कर रही थी। हाल ही में हुए फंडिंग से इन दोनों ने मध्य प्रदेश में जाकर असलहों की बड़ी खेप आर्डर किया था। इस बात की जानकारी जब पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी।
Published : 9 February 2021, 11:33 AM IST
Topics : Khalistani Punjab terrorist uttar pradesh खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह जग्गा पंजाब यूपी पुलिस लखनऊ