हिंदी
नई दिल्लीः सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इस समय दोनों के बीच का विवाद भी चर्चा चल रहा है। जिस बीच इस जोड़ी का एक नया और बेहद ही रोमांटिक गाना रिलीज हुआ है। जिसे देख आप भी कहीं खो जाएंगे।
इस गाने का नाम है 'कमर से सड़िया खुल जाई'। रिलीज होते ही गाना धमाल मचा रहा है। यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' का है। यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने मिलकर बेहतरीन डांस भी किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस गाने की शूटिंग दोनों के बीच हुए विवाद से पहले ही खत्म हो गई थी, लेकिन रिलीज इसे अभी किया गया है।
इस गाने में दोनों की दमदार कैमिस्ट्री नजर आ रही है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं, कुंदन प्रीत ने इसके बोल लिखे हैं और रजनीश मिश्रा ने इसका संगीत दिया है।
Published : 12 March 2021, 3:41 PM IST
Topics : Bhojpuri song Bhojpuri Video Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav romantic song काजल राघवानी खेसारी लाल यादव भोजपुरी गाना भोजपुरी वीडियो
No related posts found.