Site icon Hindi Dynamite News

कासगंज: नाबालिग के साथ दरिंदों ने किया गैंग रेप, पीड़िता गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती

कोतवाली सोरों क्षेत्र में कुछ वहशी दरिंदों ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप की दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद लड़की को अस्पताल में गंभीर रूप से भर्ती कराया गया है। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
कासगंज: नाबालिग के साथ दरिंदों ने किया गैंग रेप, पीड़िता गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती

कासगंज: कोतवाली सोरों क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप की दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। कुछ वहशी दरिंदों ने नाबालिग के साथ क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए दुराचार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में लड़की को कोई तरह की आंतरिक चोटें पहुंची है। लड़की को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडीकल कॉलेज किया रैफर कर दिया गया।

यह घटना कोतवाली सोरों क्षेत्र के अभयपुर रामपुर गांव की है। नाबालिग के साथ की गयी क्रूरता ने सभी को झकझौर कर रख दिया है। लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक वहशी आरोपी रूम सिंह के विरुद्ध रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के भाई के मुताबिक उसकी बहन से दुराचार करने वालों में रूम सिंह के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे।

पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। 

Exit mobile version