Karnataka Hijab Controversy: प्रियंका गांधी ने लड़कियों को दिया समर्थन, कही ये बातें

कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सामने आई है। प्रियंका ने विरोध कर रही लड़कियों का समर्थन किया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 February 2022, 2:34 PM IST

नई दिल्ली: कर्नाटक का हिजाब विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के कॉलेज का ये विवाद अब धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजनीति का अहम मुद्दा बनता जा रहा है। अब विवाद को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सामने आई है। प्रियंका ने विरोध कर रही लड़कियों का समर्थन किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने बुधवार को कर्नाटक में 'हिजाब विवाद' के बीच मुस्लिम लड़कियों का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं को यह तय करने का अधिकार है कि वो क्या पहनना चाहती हैं।

 प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा- बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब, यह एक महिला का अधिकार है कि वह तय करे कि वह क्या पहनना चाहती है। इस अधिकार की गारंटी भारतीय संविधान ने दी है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। #ladkihoonladsaktihoon

 प्रियंका ने ट्वीट से साफ समझा जा सकता हैं कि इस मुद्दे को उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और कांग्रेस के चुनावी नारे 'लड़की हूं बालक शक्ति हूं' से जोड़ा है।

हिजाब का विरोध 4 फरवरी को कर्नाटक के उडुपी जिले के सरकारी गर्ल्स पीयू कॉलेज में शुरू हुआ। जहां कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें कक्षाओं में जाने से रोक दिया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान, कुछ छात्रों को इस महीने की शुरुआत में मुस्लिम महिलाओं द्वारा कथित तौर पर हिजाब पहनकर कॉलेज में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था।

बता दें कि मंगलवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भी राज्य में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए छात्र समुदाय और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की।

Published : 
  • 9 February 2022, 2:34 PM IST