Karnataka: जामखंडी में स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर,चार छात्रों की मौत

बागलकोट जिले के जामखंडी में अलागुर गांव के पास सोमवार को स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर के कारण चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 January 2024, 5:53 PM IST
google-preferred

बागलकोट: जिले के जामखंडी में अलागुर गांव के पास सोमवार को स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर के कारण चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। 

पुलिस ने कहा कि अलागुर में वर्धमान महावीर एजुकेशनल सोसाइटी के 13 से 17 साल की उम्र के छात्र जब कवातागी गांव से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़ें:  AVGC-XR प्रौद्योगिकी से कर्नाटक में 30,000 नौकरियों का सृजन होगा

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की।

Published : 
  • 29 January 2024, 5:53 PM IST

Advertisement
Advertisement