हिंदी
मुंबई: गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर का कहना है कि वह जी सिने अवॉर्ड्स में करीना की डांस परफॉर्मेस देखने के लिए उत्साहित थीं। बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना ने शनिवार रात जी सिने अवॉर्ड्स में अपने डांस से सभी को चौंका दिया। वहीं नीतू अपने पति ऋषि कपूर के साथ समारोह में उपस्थित हुई।
ऋषि कपूर को इसमें दो नामांकन प्राप्त हुए। भतीजी करीना की प्रस्तुति के बारे में पूछे जाने पर नीतू ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। वह काफी समय बाद प्रस्तुति दे रही हैं। वह हमारी रॉकस्टार है।"

पिछले साल दिसंबर में बेटे को जन्म देने के बाद करीना की यह पहली प्रस्तुति थी।
रेड कार्पेट पर करीना नीले रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। (आईएएनएस)
Published : 12 March 2017, 12:46 PM IST
Topics : अदाकारा अभिनेत्री ऋषि कपूर करीना कपूर जी सिने अवॉर्ड्स तैमूर अली खान नीतू कपूर रेड कार्पेट रॉकस्टार समारोह
No related posts found.