राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ईश्वरीगंज गांव में होली-दीवाली जैसा जश्न

कानपुर के ईश्वरीगंज गांव इतिहास के पन्नो में आज दर्ज होने जा रहा है। इस अवसर पर वहां की महिलाएं जश्न मना रही है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 September 2017, 12:26 PM IST

कानपुर: ईश्वरीगंज गांव इतिहास के पन्नो में आज दर्ज होने जा रहा है। इस अवसर पर वहां की महिलाएं जश्न मना रही है। वहीं इस शुभ अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर आ रहे हैं। गांव के कई लोग अपने राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: कानपुर: प्राथमिक विद्यालय ईश्वरीगंज कछार भी जाएंगे महामहिम

यह भी पढ़े: महामहिम का कानपुर दौरा आज, स्वागत की जोरदार तैयारियां

हर तरफ महिलाएं झूमती, नाचती ढोलक मजीरा बजाकर खुशी मना रही है। इस खुशी के मौके पर निगरानी समिति की सदस्य और ग्रामीण राजरानी ने बताया कि सच मानो तो आज इस गांव में होली और दीवाली मनाई जा रही है। जो कभी नही हुआ वो आज हो रहा है। हम जिस जगह की कल्पना भी नही कर सकते थे वहां इतनी आसानी से पहुंच जाएंगे, इससे बड़ी बात हमारे गांव और हमारे लिए क्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कानपुर दौरे के दौरान पुराने दोस्त से भी मिलेंगे महामहिम

इस गांव को संवारने में गाँव के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी का अहम योगदान रहा। जिन्होंने हमे इतना मजबूत कर आज गांव को इस जगह तक पहुंचाया।

Published : 
  • 15 September 2017, 12:26 PM IST

No related posts found.