Site icon Hindi Dynamite News

Kanpur Encounter: कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर पुलिस ने फिर बढाई इनामी राशि

कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। पुलिस ने इस दुर्दांत अपराधी की गिरफ्तारी पर इनामी राशि को फिर एक बार बढा दिया है। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Kanpur Encounter: कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर पुलिस ने फिर बढाई इनामी राशि

लखनऊ: कानपुर के विकरु गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में फरारा चल रहे दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का सर्च अभियान जोरों पर है लेकिन पुलिस को अभी तक इस केस में अपेक्षित सफलता नहीं  मिल सकी है।

कानपुर पुलिस हत्याकांड के मास्टर माइंड विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने घोषित इनामी राशि को फिर एक बार बढा दिया है। पहले यह राशि 50 हजार रुपये थी, जिसे बढाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया था। लेकिन अब इसे तीसरी बार बढाकर सोमवार को 2.50 लाख रुपये कर दिया गया है।

यूपी पुलिस के डीजीपी ने इनामी राशि को बढाकर ढाई लाख रूपये करने की घोषणा की है। कुख्यात विकास दुबे की सूचना देने वाले किसी व्यक्ति को यह इनामी राशि दी जायेगी।

इस जघन्य हत्याकांड को तीन दिन से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन मुख्य अभियुक्त की अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिये भी बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

Exit mobile version