Kanpur Encounter: क्या हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पत्नी ऋचा CCTV कैमरों की DVR लेकर हुई थी फरार?

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के फरार होने के बाद बिकरू गांव में बने उसके किलानुमा मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब होने को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है। पढिये, पूरी खबर..

Updated : 7 July 2020, 6:58 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी पुलिस के 8 जबांजों की हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के फरार होने के बिकरू गांव में बने उसके किलानुमा मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब है। इस मामले में अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जाता है कि संभवत: यह डीवीआर उसकी पत्नी द्वारा गायब किये गये।

इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से विकास की पत्नी ऋचा दुबे भी गायब है। कुख्यात अपराधी विकास दूबे के साथ ही पुलिस द्वारा ऋचा की भी तलाश की जा रही है। उनका बेटा भी इस मामले में फरार चल रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात जिस वक्त यह एनकाउंटर चल रहा था, उस समय सीसीटीवी के जरिए ऋचा दुबे इसका लाइव टेलिकास्ट अपने मोबाइल पर देख रही थी।

पुलिस ने गैंगस्टर विकास दूबे के बिकरु गांव में बने मकान को ढहा दिया है। लेकिन वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर घटना के वक्त के शीघ्र बाद से ही गायब है। बाद में वह अपने बेटे के साथ बिकरू गांव से भाग गई। अब यह आशंका जतायी जा रही है कि सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को ऋचा दुबे ही लेकर फरार हुई है।  पुलिस ऋचा की भी तेजी से तलाश कर रही है।
 

Published : 
  • 7 July 2020, 6:58 PM IST

Related News

No related posts found.