हिंदी
कानपुरः नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत हंसपुरम इलाके में बुधवार को संदिग्ध हालत मे दिव्यांग युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक हंसपुरम में युवक का जंजीर बनाने का कारखाना है। बताया जा रहा है कि जिस रात युवक का शव बरामद हुआ उस रात वो मजदूरों के लिए बने कमरे पर रूका हुआ था। मृतक के भाई पिंटू ने बताया कि जब देर रात उसका भाई कौशल घर नहीं लौटा तब वो मजदूरों के कमरे पर गए और उन्होंने अपने भाई को मृत पाया।

पिंटू ने बताया कि जब उसने अपने भाई का शव देखा तो उसके गले में गैस की पाइप कसी हुई थी। साथ ही पास में एक सुसाइड नोट भी पङ़ा हुआ था। सुसाइड नोट मे इस बात का ब्यौरा लिखा था कि किससे कितने रूपए लेने हैं। इसके अलावा मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार शिवमोहन दुबे को बताया। गोविंदनगर के सीओ आतिश कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Published : 4 May 2017, 1:19 PM IST
Topics : कानपुर घटना घटनाक्रम पुलिस पोस्टमार्टम शव सुसाइड सुसाइड नोट हड़कंप
No related posts found.